हरियाणा
HBSE सभी विद्यालयों की 8वीं कक्षा की लेगा बोर्ड परीक्षा, CBSE सहित हर बोर्ड के स्कूल को कराना होगा पंजीकरण
Deepa Sahu
29 Dec 2021 3:37 PM GMT
![HBSE सभी विद्यालयों की 8वीं कक्षा की लेगा बोर्ड परीक्षा, CBSE सहित हर बोर्ड के स्कूल को कराना होगा पंजीकरण HBSE सभी विद्यालयों की 8वीं कक्षा की लेगा बोर्ड परीक्षा, CBSE सहित हर बोर्ड के स्कूल को कराना होगा पंजीकरण](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/12/29/1441209-28.webp)
x
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिणक सत्र 2021-2022 से आठवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिणक सत्र 2021-2022 से आठवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में स्थित सभी विद्यालयों (सीबीएसई और अन्य शिक्षा बोर्ड के अधीन आने वाले विद्यालयों) में आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शैक्षिणक सत्र 2021-2022 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी द्वारा आठवीं कक्षा की परीक्षा देने से पूर्व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से नामांकन करवाया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्णय अनुसार परीक्षार्थियों के पंजीयन से पहले प्रत्येक विद्यालय जो कि हरियाणा राज्य के अधिकार क्षेत्र में स्थित है, उनके द्वारा स्वयं को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कि अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने आठवीं की बोर्ड परीक्षा अंतिम बार 2010 में संचालित करवाई थी। अब करीब 11 साल के लंबे अंतराल बाद फिर से शिक्षा बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन करवाने जा रहा है।
Next Story