हरियाणा

नहीं रहे हरियाणवी गायक राजू पंजाबी

Ashwandewangan
22 Aug 2023 2:50 PM IST
नहीं रहे हरियाणवी गायक राजू पंजाबी
x
मशहूर सिंगर राजू पंजाबी अब नहीं रहे
हरियाणा। हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी अब नहीं रहे। उनके निधन की खबर से इस वक्च उन्हें चाहने वालों और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सपना चौधरी के साथ राजू पंजाबी की हिट जोड़ी अब टूट गई है। राजू पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि आज मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए।
इस वक्त हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है और सिंगर का परिवार भी इस खबर से बुरी तरह टूट गया है। इंडस्ट्री में उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने इसे अपना पर्सनल लॉस कहा है, जिसमें प्रदीप बुरा और पूजा हुड्डा आदि शामिल हैं। राजू पंजाबी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और एक निजी अस्पताल में नका ट्रीटमेंट भी चल रहा था। कहा जा रहा है कि राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में ही होना है।
राजू पंजाबी महज 40 साल के थे। राजू को जॉन्डिस (पीलिया) हुआ था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था। हालांकि इलाज के दौरान उनकी तबीयत सुधरी भी और उन्हें वहां से छुट्टी भी दे दी गई। लेकिन फिर अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया।
तीन बेटियों को पीछे छोड़ गए राजू पंजाबी
जानकारी के मुताबिक राजू पंजाबी का उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इस दौरान वह ठीक होकर वापस घर आ गए थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू पंजाबी का देहांत हो गया है और वह अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। राजू पंजाबी ने अपनी आवाज की छाप हरियाणा में ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान में भी छोड़ी हुई है। उनके तू चीज लाजवाब, देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गाने बड़े फेमस हुए हैं।
Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story