हरियाणा
हरियाणा की बेटी रीना भट्टी ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा, सीएम खट्टर ने दी बधाई
Shantanu Roy
19 Aug 2022 9:16 PM IST

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार की रहने वाली रीना भट्टी यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बनी। रीना भट्टी ने तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर पर्वतारोही रीना भट्टी को बधाई दी। मनोहर लाल ने बताया कि रीना की इस उपलब्धि से न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे भारतवर्ष को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।
रीना भट्टी ने बताया कि इस एल्ब्रुस पर्वत की ऊंचाई 5642 मीटर है और यहां लगभग हर समय बर्फ की चादर बिछी रहती है। यहां आमतोर पर तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। 15 अगस्त को सुबह 5ः43 पर उन्होंने इस पर्वत की चोटी पर झंडा फहराया था। बता दें कि पर्वतारोही रीना भट्टी ने कुछ दिन पहले ही 70 घंटे में माउंट कांग यात्से और माउंट जोजंगो चोटी को फतह कर रिकॉर्ड बनाया था। दो चोटी को एक साथ फतह करने वाली रीना हरियाणा की पहली पर्वतारोही बनी थी।
Next Story





