हरियाणा

हरयाणा: यूथ कांग्रेस ने भिवानी में महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा पैट्रोल और रसोई गैस की कीमतों से परेशान है जनता

Admin Delhi 1
6 April 2022 9:27 AM GMT
हरयाणा: यूथ कांग्रेस ने भिवानी में महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा पैट्रोल और रसोई गैस की कीमतों से परेशान है जनता
x

हरयाणा न्यूज़: केंद्र सरकार द्वारा पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित अनेक वस्तुओं की कीमतें बढ़ाए जाने के विरोध में बुधवार को यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार प्रतीकात्मक पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस के भिवानी जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि यदि समय रहते हुए बीजेपी सरकार ने रसोई गैस, डीजल,पैट्रोल के बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लिया तो यूथ कांग्रेस द्वारा संघर्ष तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समय काल में आम जनता को डीजल और पेट्रोल व रसोई गैस सस्ती दी जा रही थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने बार-बार दाम बढ़ोतरी कर जनता को महंगाई के बोझ के नीचे खड़ा कर दिया है।

Next Story