हरियाणा

Haryana: युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tara Tandi
30 Jun 2025 11:07 AM IST
Haryana: युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
x
Gurgaon गुरुग्राम: किराए के मकान से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव बांस की सीढ़ियों के पास फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक जमीन पर बैठा हुआ है, और गले में रस्सी बंधी हुई है। मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने जब युवक को मृत पाया तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
युवक नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आया हुआ था। और इसी सिलसिले में किराए के कमरे में रह रहा था। इससे पहले भी युवक नौकरी के लिए विदेश जानें कि कोशिश कर चुका था। लेकिन कागजों की कमी के कारण उसे वापस भारत भेज दिया गया था।
युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के गांव धरमौली निवासी सुभाष यादव के रूप हुई है। सुभाष 14 जून को नौकरी के लिए मॉरीशस जाने के लिए रवाना हुआ था। जिसके बाद उसे 17 जून को इंडिया डिपोर्ट कर दिया गया था। सुभाष के डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी के चलते उसे मॉरीशस में जाने से रोक दिया गया था।
जिसके बाद वह अपने गईं बापास जाने की जगह मुंबई से दिल्ली और वहां से फिर गुड़गांव के डूंडाहेड़ा पहुंच गया। था उसने एक किराए का कमरा लिया और उसी में।रहने लगा। जिसके बाद रविवार को मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने उसे फांसी के फंदे से लटका देखा। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचकर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मृतक के फोन से परिजनों का फोन नंबर निकाल कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है। परिजनों ने इसे साजिश के तहत हत्या बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा
Next Story