हरियाणा

हरियाणा में आज रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 23 से 28 तक मौसम रहेगा शुष्क, बढ़ेगा तापमान

Renuka Sahu
22 Jun 2022 4:51 AM GMT
Haryana will be affected by western disturbance today, weather will remain dry from 23 to 28, temperature will increase
x

फाइल फोटो 

वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 22 जून दोपहर तक रहेगा। इसके बाद यह कमजोर हो जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर 22 जून दोपहर तक रहेगा। इसके बाद यह कमजोर हो जाएगा। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम फिर शुष्क हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 23 से 28 जून से बीच संपूर्ण इलाके में मौसम साफ, गरम व शुष्क हो जाएगा। संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस दौरान वातावरण में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी की वजह से उमस और पसीने वाली गर्मी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देंगी, मगर आने वाले दिनों में लू नहीं चलेगी।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से रात और मंगलवार को उत्तरी हरियाणा के हिस्सों, दिल्ली व एनसीआर में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। हालांकि इस मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में कम रहा।
अभी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय है, जिसके असर से बुधवार अल सुबह इन इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। वर्तमान मौसम प्रणाली से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 30 से 35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
प्रदेश में बारिश का आंकड़ा
नरवाना (जींद) 60.0 एमएम
रानियां (सिरसा) 40.0 एमएम
फतेहाबाद 38.0 एमएम
उकलाना (हिसार) 30.0 एमएम
आदमपुर (हिसार) 30.0 एमएम
टोहाना (फतेहाबाद) 25.0 एमएम
सिरसा 24.0 एमएम
जाखल मंडी (फतेहाबाद) 22.0 एमएम
पंचकूला 21.5 एमएम
रतिया (फतेहाबाद) 18.0 एमएम
डबवाली (सिरसा) 13.5 एमएम
मोरनी (पंचकूला) 10.5 एमएम
जींद 10.5 एमएम
यमुनानगर 10.0 एमएम
कलायत (कैंथल) 10.0 एमएम।
कैंथल 5.5 एमएम।
नारायणगढ़ (अम्बाला) 5.0 एमएम
महेन्द्रगढ़ 4.7 एमएम
कौल (कैथल) 1.5 एमएम
कुरुक्षेत्र 1.0 एमएम
बावल (रेवाड़ी) 0.5 एमएम
बालसमंद (हिसार) 0.5 एमएम
अम्बाला 0.3 एमएम
हिसार 0.2 एमएम
Next Story