हरियाणा

हरियाणा: नशे में धुत दो युवको ने हाली पार्क के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा

Suhani Malik
2 Aug 2022 5:15 AM GMT
हरियाणा: नशे में धुत दो युवको ने हाली पार्क के सिक्योरिटी गार्ड को पीटा
x

ब्रेकिंग न्यूज़: हाली पार्क के सिक्योरिटी गार्ड की नशे में धुत दो युवकों ने पिटाई कर दी। सिक्योरिटी गार्ड इनको पार्क में जाने से रोक रहा था। गार्ड ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को घटना की शिकायत की है। पुलिस नेेेे मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामस्वरूप चौक निवासी टिंकू दास पुत्र अर्जुन दास ने बताया कि हाली पार्क मे सहारण सिक्योरिटी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है। उसकी ड्यूटी हाली पार्क की सुरक्षा में लगाई गई है। वो रविवार रात को अपनी ड्यूटी पर था। उसके पास दो युवक नशे में धुत होकर आए। दोनों हाली पार्क में जाने की जिद करने लगे। वो उन्हें रोक रहा था। दोनों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । इसमें वो घायल हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Next Story