हरियाणा

हरियाणा के परिवहन मंत्री ने रैली स्थल का लिया जायजा

Admin Delhi 1
25 Oct 2022 2:24 PM GMT
हरियाणा के परिवहन मंत्री ने रैली स्थल का लिया जायजा
x

हरयाणा न्यूज़: भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार, 27 अक्टूबर को फरीदाबाद में जन उत्थान रैली को सम्बोधित करेंगे। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, रेलमंत्री आश्विन वैष्णव, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा प्रभारी विप्लव देव, संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, राम बिलास शर्मा सहित कई मंत्री, विधायक शिरकत करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में जन उत्थान रैली की व्यवस्था के मद्देनजर निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने एडीजीपी कानून व्यवस्था संदीप खिरवार, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह सहित तमाम पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हर पहलू पर नजर रखने के सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गृह मंत्री के आगमन को लेकर जारी गाइडलाइन अनुरूप सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर को फरीदाबाद में आयोजित जन उत्थान रैली ऐतिहासिक होगी।

इस दौरान विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, विधायक नयन पाल रावत, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ सहित पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story