हरियाणा

Haryana: ट्रैक्टर–ट्रॉली की टक्कर लगने से तीन युवकों की मौत

Tara Tandi
10 Aug 2024 2:54 PM IST
Haryana: ट्रैक्टर–ट्रॉली की टक्कर लगने से तीन युवकों की मौत
x
Haryana हरयाणा: करनाल में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमे पराली भरे ट्रैक्टर–ट्रॉली की टक्कर लगने से तीन युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जब शवों को लेकर जा रही थी, तो उसकी टक्कर डंपर से ही गई। जिसमे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये।
हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान जींद के गांव रतौली निवासी 30 वर्षीय रामशरण के रूप में हुई है। जो होमगार्ड की नौकरी करता था। दूसरे मृतक की पहचान गांव अलेवा निवासी 27 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। जो पेशे से किसान था। तीसरे युवक की पहचान अभी तक पुलिस नहीं कर पाई हैं।
रामशरण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। लेकिन सुनील के परिजन सुनील को लेकर जींद के अस्पताल पहुंचे। उन्हे शक था की उनके भाई की सांसे चल रही है। लेकिन अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव ग्रह भिजवा दिया।
Next Story