हरियाणा

हरयाणा: दुधमुंहे बच्चे का हत्यारोपी पिता का दोस्त निकला

Admin Delhi 1
23 March 2022 7:42 PM IST
हरयाणा: दुधमुंहे बच्चे का हत्यारोपी पिता का दोस्त निकला
x

हरयाणा: जिला के गांव चंदावास में एक दुधमुंहे बच्चे की हत्या करके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्चे के पिता का दोस्त है। चंदावास निवासी एक व्यक्ति ने थाना तोशाम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके साथ लगते गांव बाबरवास में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दिनांक 19 मार्च को उसके दो माह के बेटे की हत्या करके शव को मिट्टी में दबाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के प्रबंधक निरीक्षक सुखबीर सिंह ने नवजात की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान नवीन कुमार पुत्र हनुमान सिंह वासी जूई बिचली व विनोद पुत्र मानसिंह वासी बाबरवास थाना तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतक नवजात के पिता विनोद कुमार पुत्र मानसिंह व उसके दोस्त नवीन को आज न्यायालय में किया गया जहां से आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

Next Story