हरियाणा

हरियाणा: गांव में नशे का सामान बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार

Suhani Malik
19 Aug 2022 1:59 PM IST
हरियाणा: गांव में नशे का सामान बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार
x

ब्रेकिंग न्यूज़: एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने एक किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरदयाल सिंह वासी छज्जूपुर अपने गांव से दूसरे गांव में सप्लाई करने जा रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एएनसी प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम अरुणाय मंदिर के पास गश्त कर रही थी।

उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरदयाल सिंह चूरा पोस्त बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अपने गांव से गांव अरुणाय में नशेड़ियों को चूरापोस्त बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को साथ लेकर मां संतोषी स्कूल अरुणाय के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।

Next Story