हरियाणा

हरियाणा: सार्वजनिक छुट्टियों पर स्थायी समिति गठित

Tulsi Rao
5 July 2023 12:50 PM IST
हरियाणा: सार्वजनिक छुट्टियों पर स्थायी समिति गठित
x

हरियाणा सरकार ने राज्य में किसी भी दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के सभी मामलों पर विचार और जांच के लिए तीन सदस्यीय स्थायी समिति का गठन किया है। इस आशय की अधिसूचना आज यहां मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जारी की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) समिति के अध्यक्ष हैं, जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव इसके सदस्य हैं। मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव को सदस्य सचिव नामित किया गया है.

Next Story