हरियाणा

हरयाणा: शहीदी दिवस पर उचाना में 12 किमी दौड़े धावक, मैराथन दौड़ को दुष्यंत चौटाला ने दिखाई हरी झंडी

Admin Delhi 1
23 March 2022 2:07 PM GMT
हरयाणा: शहीदी दिवस पर उचाना में 12 किमी दौड़े धावक, मैराथन दौड़ को दुष्यंत चौटाला ने दिखाई हरी झंडी
x

हरयाणा न्यूज़ स्पेशल: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शहीदी दिवस पर उचाना विधानसभा क्षेत्र के खटकड़ गांव स्थित टोल प्लाजा से बुधवार को 12 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसका समापन उचाना के शिवानिया पब्लिक स्कूल में हुआ। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने खुद भी दौड़ कर धावकों का उत्साहवर्धन किया। इस मैराथन दौड़ में करीब 25 हजार लोग शामिल हुए। श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक तथा विधायक अमरजीत ढांडा ने भी दौड़ लगाई। मैराथन दौड़ में युवाओं के साथ बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। धावकों पर हेलीकॉप्टर से लगातार पुष्प वर्षा की गई। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खटकड़ गांव स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर पंजाबी पॉप स्टार हनी सिंह ने प्रस्तुति दी। अंग्रेजी बीट ते मूछों को थोड़ा राउंड अप घुमा के एवं लुंगी डांस लुंगी डांस गीत पर दर्शक झूमते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण मैराथन दौड़ की फोटो एवं वीडियोग्राफी करने के लिए ड्रोन का सहारा लेना पड़ा। कैंसर पीड़ित बुजुर्ग ने 12 किलोमीटर दौड़ कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। दुष्यंत चौटाला ने बुजुर्ग के जज्बे की सराहना की।

Next Story