हरियाणा

पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 25 यात्री हुए घायल

Shantanu Roy
1 July 2022 11:05 AM GMT
पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 25 यात्री हुए घायल
x
बड़ी खबर

हरियाणा। हिमाचल में कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीटीआर के नजदीक गुरुवार शाम शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। हादसे में 5 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को तुरंत ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही बस टीटीआर के पास अनियंत्रित हो गई और पलट कर सड़क के किनारे डंगे से टकरा गई। बस में 20 से 25 सवारियां थीं। इनमें 5 लोगों को चोटें आई हैं। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल रवाना कर दिया गया था। घायलों को ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Next Story