हरियाणा

हरियाणा : अंबाला में तेज हवाओं के साथ बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Tara Tandi
20 Sep 2023 5:07 AM GMT
हरियाणा : अंबाला में तेज हवाओं के साथ बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
x
अंबाला में सुबह से ही मौसम बिगड़ गया। आसमान पर काली घटाएं छा गई और एकाएक बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही तेज हवा भी चली। जिससे पिछले कुछ दिनों से हो रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्का जलभराव भी हो गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बारिश देखने को मिल रही है।
इससे पहले भी दो बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था जिससे उत्तरी हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली थी। अभी तक अंबाला में 70 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि अभी तक मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अब भी सामान्य स्तिथि पर न आने से मानसून की सक्रियता हरियाणा राज्य में नहीं बन पा रही थी।
मगर ट्रफ का पूर्वी छोर दक्षिण की तरफ सामान्य स्तिथि में आ जाने तथा बंगाल की खाड़ी में साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवा आने की संभावना से हरियाणा राज्य में शुक्रवार को मौसम में परिवर्तन दिखाई दिया है। इसके बाद ही राज्य में मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ने की संभावना बन रही है।
धर्मनगरी में झमाझम हुई बारिश, गर्मी से मिली निजात
कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में सुबह से ही झमाझम बारिश हुई, जिससे लगातार चल रही गर्मी से लोगों को निजात मिली है। हालांकि बारिश से शहर के कईं क्षेत्रों में जलभराव भी हुआ और इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन बारिश से मौसम सुहाना होने से लोगों के चेहरे पर खुशी भी दिखाई दी।पिछले करीब 20 दिन से लगातार गर्मी पड़ रही थी, जिससे लोग परेशान होने लगे थे तो वहीं किसानों मेें भी मायूसी छाने लगी थी।
पिछेती धान की फसल में बारिश की बेहद जरूरत मानी जा रही थी और किसान इसका इंतजार कर रहे थे। आज बारिश होने से किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी और माना जा रहा है कि इस बारिश का फसल में बड़ा फायदा होगा। वहीं धान की अगेती फसल की कटाई भी प्रभावित हो गई है तो अनाजमंडियों में आई धान भी भीग गई। उमीद जताई जा रही है कि दिन में और भी बारिश होगी तो अगले एक-दो दिन और मौसम में बदलाव रह सकता है।
Next Story