हरियाणा

हरयाणा: जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर किया प्रदर्शन

Admin Delhi 1
12 April 2022 1:00 PM GMT
हरयाणा: जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर किया प्रदर्शन
x

फतेहाबाद न्यूज़: जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों और अधिकारियों के रवैये से कर्मचारियों में काफी रोष है। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ब्रांच फतेहाबाद के आह्वान पर कर्मचारियों द्वारा कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंडल फतेहाबाद के कार्यालय के सामने अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर व अधिकारियों के भ्रष्ट रवैये के खिलाफ सुबह 1 घंटे की गेट मीटिंग की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जतया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता यूनियन के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान मुंशीराम कंबोज ने की। इस गेट मीटिंग में सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य वरिष्ठ उपप्रधान मुंशीराम कम्बोज ने कहा कि विभाग में ठेकेदारी प्रथा पर लगे कर्मचारियों को बकाया वेतन समय पर न मिलने से इन कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं पब्लिक हेल्थ आवास कॉलोनी में स्थित स्टाफ क्वार्टर नंबर 13 पर भी अवैध कब्जा किया हुआ है।

गेट मीटिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 अप्रैल तक अधिकारियों द्वारा पब्लिक हेल्थ आवास कॉलोनी में स्थित स्टाफ क्वार्टर नंबर 13 से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया और ठेकेदारी प्रथा पर लगे कर्मचारियों का बकाया वेतन मान समय पर नहीं दिया गया तो संगठन से जुड़े कर्मचारियों द्वारा 20 अप्रैल को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा, जिसकी सारी की सारी जिम्मेवारी कार्यकारी अभियंता मंडल फतेहाबाद की होगी। इस अवसर पर राहुल सैनी, शमशेर सिंह कुंडू, विनोद कुमार सिगड़, रामकरण, महीपाल, सुरेश शर्मा, रामप्रताप, जोगेन्द्र सिंह, रमेश कुमार, संजय सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Story