हरियाणा

हरयाणा: पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले आरोपियों से ठगी की नकदी बरामद की

Admin Delhi 1
5 April 2022 2:18 PM IST
हरयाणा: पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले आरोपियों से ठगी की नकदी बरामद की
x

हिसार क्राइम न्यूज़: हांसी सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ऑनलाइन फ्रॉड करने के चार आरोपियों से फ्रॉड की गई नकदी बरामद कर ली है. पुलिस ने नकदी बरामदगी के बाद चारों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के बगड़िया निवासी मोनू, मध्यप्रदेश के सुतार निवासी अंजूलाल, बालापुर निवासी श्याम लाल व औरंगाबाद में रह रहे भीम के रूप में हुई थी. आरोप है कि इन चारों ने डाटा गांव के बलजीत से फोन के माध्यम से तीन लाख 84 हजार का फ्रॉड कर कर लिया था.

पुलिस ने इनको औरंगाबाद से गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके नकदी बरामदगी के लिए सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था. रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई और उनसे फ्रॉड से की गई राशि दो लाख 40 हजार रुपए, एक लैपटॉप, आठ मोबाइल, पांच एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल सिम बरामद किए गए. रिमांड के बाद इन चारों को फिर से अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Next Story