हरियाणा

हरयाणा: पुलिस ने छापेमारी में आठ करोड 60 लाख 42 हजार के नकली प्रिंटिड पुरानी करेंसी बरामद की

Admin Delhi 1
12 April 2022 3:33 PM IST
हरयाणा: पुलिस ने छापेमारी में आठ करोड 60 लाख 42 हजार के नकली प्रिंटिड पुरानी करेंसी बरामद की
x

जींद क्राइम न्यूज़: गांव हाडवा में छापेमारी कर पकडी गई आठ करोड 42 लाख 60 हजार की पुरानी नकली भारतीय करेंसी कलर प्रिंटिड है. जिसे गिनने के लिए पुलिस को साढे सात घंटे लगे. जिसके लिए बकायदा नोट गिनने वाली दो मशीनों का सहारा लिया गया. प्रिंटेड कलर पुरानी नकली करेंसी की सौदेबाजी 20 से 25 प्रतिशत पर हुई थी. जिसका मुख्य सूत्रधार पानीपत निवासी सुनील रहा. गांव हाडवा निवासी संजय ने कलर प्रिंटर की सहायता से नकली पुरानी करेंसी के नोटों को घर पर ही तैयार किया था. रविवार शाम को पुलिस ने जब छापेमारी की तो प्रिंटिड कलर नकली करेंसी को कट्टों, कैरी बैग में भरकर गाडी के माध्यम से पानीपत ले जाने की तैयारी थी. पुलिस ने मौके से गांव हाडवा निवासी संजय, गांव जयसिंहपुरा निवासी हरदीप, असंध निवासी भारत भूषण तथा गांव दुडाना निवासी मुसकीन को काबू किया था.

पुलिस ने संजय के घर से आठ करोड 42 लाख 60 हजार रुपये की नकली प्रिंटिड पुरानी करेंसी बरामद की थी. जिसमे सात करोड 99 लाख 75 हजार रुपये एक-एक हजार के नोट, जबकि 500-500 के नकली नोटों की संख्या 42 लाख 85 हजार रुपये थी.

Next Story