हरियाणा

Haryana : कैश लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Saba Naaz
15 Jun 2025 6:00 PM IST
Haryana : कैश लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
x

Haryana हरियाणा : नरवाना में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी। मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है, जिन्हें पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर नरवाना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह मुठभेड़ दो दिन पहले हुई एक लूटपाट की वारदात से जुड़ी है, जिसमें एक नामी दुकानदार को गोली मारकर कैश से भरा बैग लूटा गया था। शुक्रवार की रात लगभग 8:50 बजे नरवाना के धौला कुआं क्षेत्र में स्थित 100 साल पुरानी किराना दुकान सेठ प्रतापमल के मालिक सौरभ गर्ग अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और अचानक उन पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से सौरभ गर्ग घायल हो गया और बदमाश उनसे कैश से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बैग में लाखों रुपये की नकदी बताई जा रही है। घटना के बाद से ही नरवाना सीआईए पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पास ही के इलाके में छिपे हुए हैं। जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमाशों को गोली मारकर काबू किया। सभी के पांवों में गोली लगी है। घायल बदमाशों को तुरंत नरवाना सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज पुलिस निगरानी में किया जा गया जिसके बाद तीनो बदमाशों को जींद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटा हुआ बैग, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है।

Next Story