हरियाणा

हरियाणा पुलिस के एएसआई रामकिशन यादव का निधन, गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

Admindelhi1
28 Nov 2026 12:40 PM IST
हरियाणा पुलिस के एएसआई रामकिशन यादव का निधन, गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई
x
एएसआई रामकिशन यादव के निधन से सिसोठ गांव में शोक की लहर

नारनौल: हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई रामकिशन यादव का शुक्रवार को 45 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह महेंद्रगढ़ जिले के सिसोठ गांव के निवासी थे और बहादुरगढ़ थाने में कार्यरत थे। उनके निधन की खबर से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, रामकिशन यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

पैतृक गांव सिसोठ में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान एएसआई जगत सिंह के नेतृत्व में पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस जवानों ने शस्त्र झुकाकर उन्हें अंतिम सलामी दी।

अंतिम संस्कार में इंस्पेक्टर कृपाल सिंह सहित पुलिस अधिकारी, गांव के सरपंच बीरेंद्र कुमार, गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने दिवंगत एएसआई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Story