हरियाणा
हरयाणा: रतिया के गांव में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली
Admin Delhi 1
24 March 2022 5:59 PM IST

x
हरयाणा न्यूज़: आम आदमी पार्टी (आप) के पश्चिम जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग की उपस्थित में रतिया के गांव महमड़ा में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आप नेता लक्ष्य गर्ग ने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता संभालते ही जनहित कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अपने वादे के अनुरूप आम आदमी पार्टी की सरकार काम कर रही है। आम आदमी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य बिना भेदभाव जनता की सेवा करना और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी का परिणाम है कि आज रोजाना हजारों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
Next Story





