हरियाणा

हरियाणा पैरा कराटे एसोसिएशन का गठन, सुभाष चंद मट्टांवाला बने अध्यक्ष

Admindelhi1
26 Nov 2026 12:58 PM IST
हरियाणा पैरा कराटे एसोसिएशन का गठन, सुभाष चंद मट्टांवाला बने अध्यक्ष
x
कराटे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, पंचकूला में जल्द होगा बड़ा खेल आयोजन

चंडीगढ़: हरियाणा में कराटे और पैरा कराटे को बढ़ावा देने के लिए पैरा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हरियाणा पैरा कराटे एसोसिएशन का गठन किया है। सुभाष चंद मट्टांवाला को अध्यक्ष और सुनील फोगाट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

फेडरेशन के महासचिव योगेश कालरा ने बुधवार को बताया कि राकेश गोयल और संदीप मोर को उपाध्यक्ष, अनुपम मग्गू और धर्मपाल सैनी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। आगामी दिनों में कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।

कालरा के अनुसार, पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जल्द ही राज्य स्तरीय कराटे एवं पैरा कराटे प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें करीब 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नियमानुसार नौकरी प्राप्त करने में सहायता की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद प्रतियोगिता की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

Next Story