हरियाणा

Haryana News : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, खुले मैदान में मिला शव

Rani Sahu
9 July 2024 3:46 PM IST
Haryana News : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, खुले मैदान में मिला शव
x
Haryana News: Haryana के रोहतक में पुराने Sugar Mill Ground में सुनारिया कलां गांव के प्रॉपर्टी डीलर 28 वर्षीय रवि की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। छह से सात राउंड चली फायरिंग में रवि के सिर, माथे व छाती में गोलियां लगी हैं। परिजन फिलहाल किसी रंजिश या झगड़े से इंकार कर रहे हैं। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप दहिया ने बताया कि सोमवार शाम करीब पौने छह बजे राहगीरों ने सूचना दी कि पुराने शुगर मिल ग्राउंड में एक
युवक का शव पड़ा
है, जिसके सिर व माथे में गोलियां लगी हैं। नजदीक एक बाइक खड़ी है। Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। आला अधिकारियों को सूचना दी गई।
डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि मृतक नजदीक के गांव सुनारिया कलां का रहने वाला रवि है। जो फाइनेंस के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करता था।
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया कि रवि दोपहर ढाई बजे बुलेट बाइक पर घर से आया था। फोन करने पर कह रहा था कि जल्द ही घर आ रहा है। पुलिस वारदात की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।
Next Story