हरियाणा
हरियाणा न्यूज: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई मां ओरे बच्ची, अस्पताल में भर्ती
Gulabi Jagat
21 Oct 2022 9:11 AM GMT

x
Source: Punjab Kesari
हरियाणा न्यूज
यमुनानगर : यमुनानगर जिले के विकास नगर में गली के बीचो-बीच ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है, जिसकी हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से महिला और उसकी छह महीने की बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। जिस समय यह हादसा हुआ तभी एक जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे दीवार और छत भी क्षतिग्रस्त हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला छत पर बर्तन साफ कर रही थी और जैसे ही वह गंदा पानी गली में फेंकना लगी तो हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से महिला बुरी तरह से झुलस गई तथा साथ ही उसकी छह महीने की बच्ची भी चपेट में आ गई जिसे उसने गोद में उठा रखा था। उन दोनों अस्पताल में ले जाया गया लेकिन महिला 80% झुलस चुकी है जिस कारण गंभीर अवस्था में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
महिला की सास ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ शादी में गई थी। घर पर उसकी बहू व उसकी पोती दोनों अकेली थी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है लेकिन अभी डॉक्टर ने कहा है कि दोनों की हालत नाजुक है।
Tagsहरियाणा न्यूज

Gulabi Jagat
Next Story