हरियाणा
हरियाणा न्यूज: गीता का संदेश देते स्मृति चिह्न किया भेंट, ज्ञान चंद गुप्ता ने राष्ट्रपति का किया स्वागत
Gulabi Jagat
10 Oct 2022 10:25 AM GMT

x
Source: Punjab Kesari
हरियाणा न्यूज
चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंजाब राजभवन पहुंच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ, माता मनसा देवी का चित्र, चुनरी, प्रसाद और गीता का संदेश देते भगवान श्रीकृष्ण व अर्जुन का स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति के बीच अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी हुई।
विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति पहली बार हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ पहुंचीं हैं। इस अवसर पर उनके साथ देश-प्रदेश से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा हुई है। गुप्ता ने कहा कि महाभारत का धर्मयुद्ध की हरियाणा की पवित्र धरती पर लड़ा गया था। इस अवसर पर यहां धर्म की स्थापना करने वाला गीता का दिव्य संदेश भी दिया गया। गीता के संदेश के रूप में हरियाणा की ओर से विश्व को दिया गया सबसे बड़ा उपहार है। प्रदेश के इतिहास और जीवन मूल्यों के सम्मान के उद्देश्य से ही महामहिम को गीता के संदेश वाला स्मृति चिह्न भेंट किया गया है। पंचकूला को माता मनसा देवी की भूमि माना जाता है। नवरात्रों के तुरंत बाद यहां देश की राष्ट्रपति का आगमन अपने आप में शुभ संकेत है।
Tagsहरियाणा न्यूज

Gulabi Jagat
Next Story