हरियाणा

हरियाणा न्यूज: वन विभाग जिले में 100 तालाबों के किनारे रोपेगा पौधे

Gulabi Jagat
30 Jun 2022 2:15 PM GMT
हरियाणा न्यूज: वन विभाग जिले में 100 तालाबों के किनारे रोपेगा पौधे
x
हरियाणा न्यूज
वन विभाग जिले के तालाबों के पास हरियाली को बढ़ावा देगा। 100 तालाबों के किनारे नीम, जामुन और बड़ के पौधे रोपे जाएंगे। प्रत्येक तालाब के साथ कम से कम 10 पौधे रोपे जाएंगे। उधर, वर्षा होने के साथ ही विभाग ने पौधारोपण की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा सड़कों, ड्रेनों और रजवाहों के साथ भी पौधे रोपे जाएंगे। पौधारोपण के लिए विभिन्न जगह से वन क्षेत्र की जमीन से कब्जे हटवाए गए हैं।
जिले के अधिकतर गांवों में तालाब हैं। कुछ गांवों में चार से पांच तालाब हैं। वन विभाग द्वारा 100 तालाबों को चिह्नित किया गया है, जिनके पास में पौधे रोपे जाएंगे। तालाबों में सालभर पानी रहता है। ऐसे में पौधों की सिचाई के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। विभाग द्वारा पौधों को रोपने के बाद संबंधित गांवों के लोगों को उनकी देखभाल करने और सिचाई के लिए जागरूक किया जाएगा।
विभाग गोहाना में रोपेगा सवा लाख पौधे :
वन विभाग द्वारा गोहाना रेंज में सवा लाख पौधे रोपे जाएंगे। विभाग द्वारा ड्रेनों, सड़कों और रहवाहों के साथ वन क्षेत्र की जमीन को खाली करवाया जा चुका है। वहां पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदवाए जा चुके थे। विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान शुरू करने के लिए अच्छी वर्षा का इंतजार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को गोहाना में 123 एमएम बारिश हुई है। अब विभाग द्वारा जल्द पौधारोपण शुरू किया जाएगा। विभाग द्वारा तीन नर्सरियों में विभिन्न किस्मों के पौधे तैयार किए गए हैं।
---
जिले में तालाबों के किनारे पौधे रोपे जाएंगे। जिले में 100 तालाब चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 35 तालाब गोहाना रेंज में हैं। बृहस्पतिवार को अच्छी वर्षा हुई। जल्द पौधारोपण शुरू करवाया जाएगा।
-राकेश गुलिया, वन राजिक अधिकारी, गोहाना रेंज
Next Story