हरियाणा
हरियाणा न्यूज: 7 लोगों पर मामला दर्ज, नाबालिग से जबरन विवाह के बाद किया गया दुष्कर्म
Gulabi Jagat
11 July 2022 9:44 AM GMT

x
हरियाणा न्यूज
जिले के सोहना सदर थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की साढ़े सत्रह वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने परिजनों सहित ससुराल पक्ष पर जबरन बाल विवाह करने और उसके बाद जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सोहना महिला पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पीड़िता किशोरी द्वारा दी गई शिकायत पर महिला पुलिस चौकी में किशोरी के माता-पिता, चाचा-चाची व ससुराल पक्ष के सास-ससुर और पति के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित बाल विवाह की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं रुक रहे बाल विवाह
पीड़िता किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी उसकी बड़ी बहन के साथ राजस्थान के एक गांव में परिजनों द्वारा जबरदस्ती कर दी गई थी। जिसके बाद उसके पति ने किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म भी किया। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बाल विवाह पर पाबंदी लगाने के लिए कानून में संशोधन कर कानून को और कठोर बनाया गया है। उसके बावजूद इस तरह के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। फिलहाल किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मायका और ससुराल पक्ष के कुल 7 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Source: Punjab Kesari
Tagsहरियाणा न्यूज

Gulabi Jagat
Next Story