हरियाणा

हरियाणा: मिनी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ती की मौके पर मौत

Kajal Dubey
24 July 2022 12:05 PM GMT
हरियाणा: मिनी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ती की मौके पर मौत
x
पढ़े पूरी खबर
अंबाला शहर। अंबाला - हिसार हाईवे पर गांव नग्गल के पास एक मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार दंपत्ती को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते दंपत्ती की मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त ईस्माइलाबाद के काजल व विक्रमजीत के रूप में हुई। जिन्हें अंबाला शहर सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां विक्रमजीत को मृत घोषित कर दिया गया और पत्नी काजल को रेफर कर दिया था। लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
ईस्माइलाबाद के गुरुनानक कालोनी के सुखचैन सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके दो बेटे हैं दोनों शादीशुदा हैं। छोटे बेटा विक्रमजीत सिंह व उसकी पत्नी काजल सैनी प्राइवेट कंपनी में एक साथ काम करते थे। उन्होंने अंबाला शहर में किराये के मकान में रहते थे। कंपनी की छुट्टी होने के बाद अपने घर ईस्माइलाबाद आ जाते थे। जिनकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी। शुक्रवार 22 जुलाई को उसका बेटा विक्रमजीत सिंह व काजल सैनी दोनों अपने घर ईस्माइलाबाद आ गए थे।
नग्गल ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा
23 जुलाई को रात 9.40 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर ईस्माइलाबाद से वापस अंबाला शहर जा रहे थे। रास्ते में गांव नग्गल के पास हाईवे का रास्ता किसी खराबी के कारण वन वे किया हुआ है। दोनों तरफ की ट्रैफिक एक रास्ते से ही चल रही थी। करीब 11.30 बजे गांव नग्गल के ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो सामने से एक मिनी ट्रक तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया। जिसने उसके बेटे विक्रमजीत सिंह की मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।
पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय हुई काजल सैनी की मौत
टक्कर लगने के कारण विक्रमजीत सिंह व उसकी पत्नी काजल सैनी मोटरसाइकिल सहित सडक पर गिर गए। जिन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। विक्रमजीत सिंह को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया और काजल सैनी को इलाज के लिये चंडीगढ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
Next Story