हरियाणा
आर्थिक क्षेत्र में नई ऊंचाईयां छू रहा हरियाणा : प्रवीण आत्रेय
Shantanu Roy
19 Jan 2023 6:56 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने हरियाणा के आर्थिक विकास पर बात करते हुए कहा कि 2014 के बाद से निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने आर्थिक क्षेत्र में विकास की रफ्तार को दोगुना कर दिया है। इन आठ वर्षों में प्रदेश ने न केवल अपनी तरह के कई विकास सुधारों पर अमल करने में एक रिकॉर्ड कायम किया है, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में हरियाणा को देश के प्रमुख राज्यों में स्थापित किया है। इस सफलता का श्रेय निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की दूरदर्शी सोच को जाता है। मुख्यमंत्री ने ना सिर्फ बुनियादी ढांचे के विकास के लिए फंड का आवंटन बढ़ाया है, बल्कि विभिन्न नई विकास परियोजनाओं की इस तरह से स्थापना की है, जिससे हरियाणा का सामाजिक और आर्थिक विकास हो।
Next Story