हरियाणा

हरयाणा: पति पर पत्नी और बच्चों को जलाकर मारने का आरोप, पति गिरफ्तार

Admin Delhi 1
24 March 2022 4:26 PM IST
हरयाणा: पति पर पत्नी और बच्चों को जलाकर मारने का आरोप, पति गिरफ्तार
x

फतेहाबाद क्राइम न्यूज़: जिले के गांव अहरवां निवासी एक महिला ने अपने पति पर उसे व बच्चों को जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सदर फतेहाबाद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव अहरवां निवासी मनप्रीत ने बताया कि उसकी शादी अहरवां निवासी परमिन्द्र सिंह के साथ हुई थी। परमिनद्र नशे का आदी है और पिछले काफी दिनों से उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की कोशिश कर रहा है। गत दिवस रात को वह अपनी दो लड़कियों व एक लड़के साथ घर पर सोई हुई थी। देर रात करीब एक बजे उसका पति घर आया और जिस कमरे में वे सोए हुए थे, उसमें आग लगाकर उसे व बच्चों को जान से मारने की कोशिश की।

आग का पता चलते ही वह उठी और तीनों बच्चों को लेकर वहां से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अब भी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story