हरियाणा

हरियाणा सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा

Shreya
10 Aug 2023 10:41 AM GMT
हरियाणा सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा
x

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा दिया है। सरकार ने त्योहार पर हरियाणा परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस फ्री यात्रा की सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

29 अगस्त की दोपहर से शुरू होगी फ्री यात्रा

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि यात्रा की सुविधा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह योजना 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड दोनों तरह की बसों में दी जाएगी।

Next Story