हरियाणा

कलाकारों के पंजीकरण के लिए हरियाणा सरकार ने शुरू किया नया पोर्टल

Admin Delhi 1
18 Jun 2022 5:16 PM IST
कलाकारों के पंजीकरण के लिए हरियाणा सरकार ने शुरू किया नया पोर्टल
x

हरयाणा न्यूज़: कैथल उपायुक्त डॉ संगीता तेतरवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राज्य के कलाकारों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत कलाकारों के लिए एक कलाकार पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की है। जिला का कोई भी कलाकार इस कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकता है तथा इसके माध्यम से अपने आप विभाग के साथ पंजीकृत हो सकते है।

उपायुक्त संगीता तेतरवाल ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर कलाकारों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उनकी लोक कला का संरक्षण करने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार का मकसद है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिले। इसी कड़ी में सरकार द्वारा कलाकारों के लिए कलाकार पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के पश्चात कलाकारों को आजीविका कमाने के नए अवसर प्रदान मिलेंगे, कलाकारों को इसके माध्यम से एक नई पहचान बनेगी, विलुप्त हो रही कलाओं को संरक्षित किया जा सकेगा। यह पोर्टल पंजीकरण के लिए 31 जुलाई 2022 तक खुला रहेगा। इस पोर्टल पर कलाकारों को केवल एक बार ही पंजीकरण करवाना होगा। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एससीओ-29 प्रथम तल सेक्टर-7 सी मध्य मार्ग चंडीगढ़ तथा दूरभाष नंबर 0172-2793896, 2793897, 2793877 पर संपर्क किया जा सकता है।

Next Story