Haryana हरियाणा : हरियाणा के कलानौर 152डी के नजदीक गोल चौराहे पर लोहारू एसडीएम की सरकारी गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई।
जिस समय यह घटना हुई उस समय गाड़ी में एसडीएम सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। रविवार दोपहर करीबन 1 बजे के आसपास रोहतक भिवानी मार्ग पर 152डी के गोल चौराहे पर अचानक गाड़ी में धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई। लौहारू एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि वह रोहतक कमिश्नर से मुलाकात कर के वापस लौट रहे थे। तभी कलानौर नजदीक खैरडी मोड़ पर अचानक से उनकी सरकारी बलेरो गाड़ी का एसी काम करना बंद कर गया।
तभी अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा। जब ड्राइवर ने बाहर निकल कर देखा तो गाड़ी में आग लग गई। आनन-फानन में गाड़ी से बाहर निकले करीबन 2 मिनट में गाड़ी जलकर धुआं धुआं हो गई। वहीं मौके पर डायल 112 ने पहुंचकर गाड़ी की आग पर काबू पाने की कोशिश की व आस पास के लोगों ने आग बुझाने में मदद की। हादसे में गाड़ी का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा जल कर खाक हो गया। वही फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची तब तक गाड़ी जल चुकी थी।
Tagsगाड़ीआगएसडीएमसमयबाहर carfiresdmtimeout जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





