हरियाणा

हरियाणा के किसान का बेटा शर्मा उत्तर प्रदेश में बना जज, बधाई देने वालों का लगा तांता

Shantanu Roy
15 Sep 2022 3:49 PM GMT
हरियाणा के किसान का बेटा शर्मा उत्तर प्रदेश में बना जज, बधाई देने वालों का लगा तांता
x
बड़ी खबर
ढांड। उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस में गांव चंदलाना निवासी देव दत्त शर्मा ने 28वां रैंक हासिल किया है। पूर्व सरपंच सोहन लाल के घर में जन्मे देव दत्त शर्मा सीधी भर्ती के तहत अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ए.डी.जे.) के पद पर चयनित हुए हैं। परीक्षा परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट से जारी हुआ है। देव दत्त शर्मा चंदलाना के एक कृषक परिवार से हैं। माता फूलपति एक गृहणी हैं। देव दत्त ने बताया उन्होंने बी.ए. तक की पढ़ाई कुरुक्षेत्र विश्वद्यिालय से की है और एल.एल.बी. की पढ़ाई एम.डी.यू. विश्वविद्यालय रोहतक से की है। देव दत्त शर्मा बताते हैं कि उनकी मुलाकात जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र शेखर वाशिष्ट व शिव कुमार आहूं से हुई थी।
Next Story