
x
Haryana हरियाणा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के तौर पर 9 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल धांडा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। धांडा ने कहा कि यह राशि किसानों के कल्याण, उनकी आर्थिक मजबूती और खेती को सतत रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दी गई है। मंत्री धांडा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के सम्मान, सुविधा और प्रगति को सर्वोपरि रखकर योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा, “आज 18,000 करोड़ रुपये की किस्त किसानों के खातों में पहुंची है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। किसान भाइयों को जो सुविधा, सम्मान और सहायता मिल रही है, वह उनकी समृद्धि और कल्याण के लिए है। उनका आगे बढ़ते कदम कभी रुकने नहीं चाहिए, इसी उद्देश्य से यह राशि जारी की गई है।”
धांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है। उन्होंने बताया कि नियमित तौर पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों की बोझ कम करती है और खेती में आवश्यक निवेश—जैसे बीज, खाद और कीटनाशक—के लिए बड़ी मदद साबित होती है। हरियाणा के किसानों ने भी इस किस्त को लेकर संतोष व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि खेती में बढ़ती लागत और अनियमित मौसम की चुनौतियों के बीच यह सहायता आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार बन गई है।
मंत्री धांडा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई सुविधाओं, फसल बीमा और मंडियों के उन्नयन पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की भलाई के लिए केंद्र के संकल्प का प्रतीक है। आने वाले वर्षों में यह योजना ग्रामीण भारत की आर्थिक संरचना को और भी मजबूत करेगी।
Tagsमहिपाल धांडाहरियाणा शिक्षा मंत्रीपीएम किसान 21वीं किस्त18000 करोड़9 करोड़ किसानकिसान सम्मान निधिग्रामीण अर्थव्यवस्थाकृषि सहायताहरियाणा समाचारकिसान कल्याणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





