हरियाणा

हरियाणा: मजदूरों से भरी ईको वैन ट्रक से टकराई, दो की मौत, तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण

Kajal Dubey
30 Jun 2022 8:01 PM IST
हरियाणा: मजदूरों से भरी ईको वैन ट्रक से टकराई, दो की मौत, तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
x
पढ़े पूरी खबर
सोनीपत में एक भीषण हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। उत्तर प्रदेश से सोनीपत के गोहाना में मजदूरों को लेकर आ रही ईको वैन ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, सात मजदूर घायल हो गए।
हादसा सोनीपत के गांव जाखौली के पास केजीपी पर हुआ। मृतक मजदूर राघवेन्द्र और छेदालाल पीलीभीत उत्तर प्रदेश के गांव घनचाय के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। घायलों को सोनीपत से रोहतक व खानपुर रेफर कर दिया गया है।
Next Story