हरियाणा
Haryana: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
Tara Tandi
26 Jun 2025 1:15 PM IST

x
Kaithal कैथल : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति नेशनल हाइवे 152 से होते हुए अपने गांव जा रहा था। इसी बीच व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही व्यक्ति सड़क पर जा गिरा। जिसके बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
पीड़ित को राहगीरों ने सड़क पर घायल हालत में पड़ा देखा तो कुछ लोगों ने उसकी मदद की। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ था। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान गांव बत्ता निवासी 43 वर्षीय जनक राम के रूप में हुई है। जनक राम अपने गांव जा रहें थे। उसी बीच उन्हें लापरवाही से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा झिलमिल ढाबे के पास घटित हुआ। जिसके बाद राहगीरों ने जनक राम को अस्पताल पहुंचाया।
साथ ही राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके अलावा घटनास्थल पर भी एक टीम ने पहुंच कर मुआयना किया। परिजन भी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंच कर पुलिस कर्मियों ने परिजनों के बयान दर्ज किए।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात कार चालक की पहचान करने में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
TagsHaryana अज्ञात वाहनटक्कर मौतपुलिस शुरू जांचHaryana unknown vehicleaccidentdeathpolice starts investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





