हरियाणा
कार फ्री डे पर अलग अंदाज में दिखे हरियाणा के CM, घर से एयरपोर्ट खुद बुलेट चलाकर पहुंचे
Shantanu Roy
27 Sept 2023 5:56 PM IST

x
करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री करनाल में कार फ्री डे पर एक अलग ही अंदाज में दिखे। वह घर से करनाल एयरपोर्ट पर बुलेट से पहुंचे। हर मंगलवार को करनाल को कार फ्री डे घोषित करने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल घोषणा कर चुके हैं। CM के साथ-साथ सभी सुरक्षाकर्मी भी बिना कार के ही एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम ने इस मौके पर कहा कि शहरों में ट्रैफिक को कम करने और भीड़भाड़ को खत्म करने के लिए हमें ऐसे छोटे-छोटे प्रयास शुरू करने होंगे। बता दें कि सीएम मनोहर लाल ने करनाल में 23 दिन पहले साइक्लोथॉन रैली को झंडी दिखाते हुए करनाल में मंगलवार को कार फ्री डे की घोषणा की थी। सभी सरकारी अधिकारी साइकिल से ही यात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं भी अगर करनाल आऊंगा तो मंगलवार को साइकिल से ही यात्रा करूंगा। इस घोषणा को करनाल में प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से लागू कर रहे हैं।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





