हरियाणा

Haryana CM ने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के शीघ्र उद्घाटन का किया ऐलान

Tara Tandi
1 Oct 2025 1:43 PM IST
Haryana CM ने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के शीघ्र उद्घाटन का किया ऐलान
x
Kurukshetra कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश का दूसरा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक जल्द ही हरियाणा वासियों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला रेलवे एलिवेटेड ट्रैक भी हरियाणा में ही तैयार करवाया था और अब दूसरे ट्रैक का काम पूरा हो गया है। थानेसर प्लेटफार्म का कार्य निमार्णाधीन है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नागरिकों को कुरुक्षेत्र शहर की पांच क्रॉसिंग पर जाम से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने थानेसर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रेलवे के अधिकारियों से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की और अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रर के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र चुम्बर ने बताया कि
सभी पांच रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
जल्द ही बचे हुए प्लेटफॉर्म के कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री लाइव सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक एलिवेटेड रेलवे लाइन का निर्माण हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र नगर वासियों की समस्या को समझते हुए इस प्रोजेक्ट का यहां पर निर्माण करवाया गया। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनने से कुरुक्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही यह प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस मौके पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्रम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, मीडिया कोआर्डिनेटर तुषार सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Next Story