हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड से की शिष्टाचार मुलाकात

हरयाणा न्यूज़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड से शिष्टाचार मुलाकात की। श्री जगदीप धनखड के उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की उनसे यह प्रथम शिष्टाचार मुलाकात थी। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड से शिष्टाचार मुलाकात के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा श्री जगदीप धनखड के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने के उपरांत उनसे यह पहली शिष्टाचार मुलाकात थी। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड का हरियाणा प्रदेश से गहरा संबध रहा है। मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति से हरियाणा के संदर्भ में चर्चा हुई। उपराषट्रपति श्री जगदीप धनखड से हमें सदैव मार्गदर्शन मिलेगा।
मिडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बताया कि माता अमृतानंदमयी द्वारा फरीदाबाद में स्थापित किए गए अमृता अस्पताल का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कल बुद्धवार को करने जा रहे हैं। वहां पर एक मैडिकल कालेज भी स्थापित किया जा रहा है। फरीदाबाद में स्थापित अमृता अस्पताल से जनमानस को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध





