हरियाणा
हरियाणा BJP ने घोषित की सोशल मीडिया विभाग की टीम, देखें जिला प्रमुख और प्रभारियों की सूची
Shantanu Roy
15 Jan 2023 6:52 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख संजय शर्मा ने विभाग के कार्य के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश टीम की घोषणा की है। ये नियुक्तियाँ तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। संजय शर्मा द्वारा की गई नियुक्तियों के अनुसार प्रदेश सह-प्रमुख रामबीर भाटी गुरुग्राम व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी होंगे। बाकी प्रदेश टोली सदस्यों की नई जिम्मेदारी इस तरह होगी- तरुण शर्मा, प्रभारी (सोनीपत लोकसभा तथा व्हाट्सप्प वर्टिकल), एन.के. शर्मा प्रभारी (रोहतक व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र), मलकीयत सिंह प्रभारी (करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र), संदीप आजाद प्रभारी (हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र तथा इंस्टाग्राम वर्टिकल), दीपक ओबेरॉय प्रभारी (अंबाला लोकसभा क्षेत्र), विकास चोपड़ा प्रभारी (फेस्बुक वर्टिकल), सुमित वोहरा प्रभारी (ट्विटर वर्टिकल), विक्रम शर्मा प्रभारी (कू व यूट्यूब वर्टिकल) ।
Next Story