हरियाणा

हरियाणा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत

Kajal Dubey
17 July 2022 2:14 PM GMT
हरियाणा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
धनौरी गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति गुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में रोहित कुमार निवासी सरकपुर ने कहा कि शुक्रवार को उस का दोस्त गुरजीत सिंह उस के घर आया हुआ था। अगली सुबह वह करीब 6 बजे घर से अपनी बाइक पर निकला था, उस के पीछे वह भी अपनी बाइक से उसके घर के लिए निकला था। जैसे ही वह धनौरी गांव से थोड़ा आगे निकले तो एक तेज रफ्तार कार ने उस के दोस्त गुरजीत की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गुरजीत की बाइक पेड़ से जा भिड़ी और इस दौरान गुरजीत खदानों में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गुरजीत को मृत करार दिया। वहीं दुर्घटना को अंजाम दे कार चालक मौके से फरार हो गया।
Next Story