हरियाणा

हरियाणा: पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री देवेंद्र बबली का टोहाना में हुआ अभिनंदन

Admin Delhi 1
20 March 2022 10:30 AM GMT
हरियाणा: पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री देवेंद्र बबली का टोहाना में हुआ अभिनंदन
x

हरयाणा न्यूज़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत व पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का रविवार को अरोड़ा, एकता परिवार और टोहाना के नगर वासियों ने अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह का आयोजन राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान मोंटू अरोड़ा ने किया। इस मौके पर बबली ने लोगों से कहा कि इस क्षेत्र में बदलाव के लिए जागो।उन्होंने टोहाना हलके की तमाम समस्याओं का जिक्र किया। बबली ने कहा कि 38 करोड़ रुपये की लागत से शहर के जलभराव को खत्म करने के लिए योजना बनाई गई है। सीसीटीवी लगवाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों का हर वार्ड से कमेटी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं हर महीने इस कमेटी और सरकारी अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से जो फैसले होंगे वही शहर के हित में लागू किए जाएंगे।



Next Story