
x
पढ़े पूरी खबर
रोहतक : रोहतक शहर के सेक्टर-एक में रहने वाले व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर अपना जीवन खत्म कर लिया। मृतक की शिनाख्त उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के गांव बिजरारी निवासी शंभुदयाल के तौर पर हुई है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइ भिजवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के गांव बिजरारी निवासी शंभुदयाल वर्तमान में शहर के सेक्टर एक में रहता था।
जो कि पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से परेशान था। उसका रोहतक पीजीआइ में उपचार चल रहा था। एक सप्ताह पहले ही उसके पीजीआइ से छुट्टी मिली थी। छुट्टी मिलने के बाद से वह मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहा था। स्वजनों के अनुसार वह अलसुबह ही घर से निकल गया था। सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उन्होंने पेड़ पर फंदा लगा लिया है।
वे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पर पुलिस आ चुकी थी। पुलिसकर्मियों ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइ भिजवा दिया। पीड़ित का बेटा सेक्टर एक में पेंट करने का कार्य करता है। परिवार के लोगों के अनुसार कैंसर के दौरान असहनीय दर्द से परेशान था।
सेक्टर एक में उत्तरप्रदेश निवासी एक व्यक्ति के फंदा लगाने की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे व स्वजनों से पता किया ताे मालूम हुआ कि मृतक कैंसर से पीड़ित था। जिसकी वजह से उसने फंदा लगाकर जीवन खत्म कर लिया। परिवार के बयान पर इतफाकिया कार्रवाई की जा रही है।
Next Story