हरियाणा

हरियाणा: ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली एक युवती को दो युवकों ने किया अगवाह

Soni
8 March 2022 4:14 PM IST
हरियाणा: ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली एक युवती को दो युवकों ने किया अगवाह
x

रोहतक के सुखपुरा चौक इलाके में किराए पर रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उसकी 25 वर्षीय बेटी ब्यूटी पार्लर का काम करती है। गत 25 फरवरी को वह काम पर गई और वापस नहीं आई। उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। तीन दिन बाद एक युवक का फोन आया और कहा कि उसकी बेटी उसके गांव के ही एक लड़के के पास सुरक्षित है। आप चिंता मत करिए। उन्होंने उसका पता पूछा तो उसने नहीं बताया। तब से युवक लगातार उन्हें झूठे आश्वासन दे रहा है और बेटी को मुक्त नहीं कर रहा।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ दोनों युवकों द्वारा कुछ गलत किए जाने की आशंका है। उसे जल्द मुक्त नहीं कराया गया तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। मामले में थाना सदर पुलिस का कहना है कि जिन नंबरों से पीड़ित पिता के पास फोन आए हैं, उनसे आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story