हरियाणा
Haryana : हिसार में कार सवार 3 युवकों की मौत, कार के पलटने से हुआ हादसा
Tara Tandi
25 March 2024 4:51 PM IST

x
हिसार : हरियाणा के हिसार में कार से हांसी जा रहे 3 युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। युवकों की कार बेकाबू हो कर पलट गई, और मुंडाल गांव के पास एक गड्ढे में जा गिरी। तीनों युवक अपने दोस्त से मिलने हांसी जा रहे थे। मृतकों की पहचान हिसार निवासी संदीप और अनिल व पलवल निवासी तेसी के रूप में हुई है।
हादसे के बाद पलटी कार
हादसा इतना भयावह था की कार सीधा खाई में जा गिरी। कार के गिरने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया, इनके दोस्त तेसी की हालत भी काफ़ी गंभीर थी। डॉक्टर्स ने उसे सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त तेसी ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बास थाना SI प्रवीन ने अनिल और संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी सिविल अस्पताल के मार्चुअरी में रखवाया है। मृतक तेसी के शव को हिसार सिविल अस्पताल में रखवाया है।
Tagsहिसार कार सवार3 युवकों मौतकार पलटनेहादसाHisar car rider3 youths diedcar overturnedaccidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





