हरियाणा

HARTRON में आईटी प्रोफेशनल के लिए निकली वैकेंसी, जाने डिटेल्स

Bhumika Sahu
11 March 2022 8:33 AM IST
HARTRON में आईटी प्रोफेशनल के लिए निकली वैकेंसी, जाने डिटेल्स
x
HARTRON Recruitment 2022: हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HARTRON) की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए वेबसाइट- hartronservices.com पर जाएं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HARTRON) की ओर से आईटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार ऑफर है. हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हार्ट्रान) ने आईटी प्रोफेशनल (IT Professional) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. कॉरपोरेशन द्वारा 8 मार्च 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, पंचकूला और चंडीगढ़ में जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर (Junior Software Developers), सॉफ्टवेयर डेवलपर एण्ड मोबाइल एप्लीकेशंस डेवलपर और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर के कुल 35 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं.

जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी (HARTRON Recruitment 2022) के माध्यम से कुल 35 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 15 मार्च 2022 तक अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. बता दें कि, इन पदों पर ऑनलाइन ही आवेदन स्वीकार किए जा रहे है. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निगम द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा.
आवेदन का तरीका
आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hartronservices.com पर जाएं.
होमपेज पर Career टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद Hartron is inviting online applications for selection of IT Professionals at Panchkula/ Chandigarh पर क्लिक करें.
उम्मीदवार Application Submission पर जाकर आवेदन पत्र भरें.
सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और हाथ से लिखित घोषणा जमा करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्डकॉपी अपने पास रखें.
सैलरी
जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर – 42 हजार रुपए प्रतिमाह सॉफ्टवेयर डेवलपर एण्ड मोबाइल अप्लीकेशंस डेवेलेपर – 65 हजार रुपए प्रतिमाह नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर – 65 हजार रुपए प्रतिमाह
योग्यता
जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर पदों के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में बीई/ बीटेक/ एमटेक या कंप्यूटर साइंस/आइटी में एमएससी या एमसीए या डीओई/नीलेट से बी/सी लेवल परीक्षा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए.
सॉफ्टवेयर डेवलपर एण्ड मोबाइल अप्लीकेशंस डेवलपर पदों के लिए उम्मीदवारों को उपरोक्त शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ सम्बन्धित कार्य का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए. दूसरी तरफ, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर पदों के लिए उम्मीदवारों को उपरोक्त योग्यता के साथ-साथ एमसीएसई / सीसीएनए / डीसीएनई / लाइनक्स / सोलरिस में सर्टिफिकेशन या नेटवर्किंग / सिस्टम सिक्युरिटी में तीन माह का डिप्लोमा किया होना चाहिए. इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को कम से कम 5 वर्ष का सम्बन्धित कार्य का अनुभव भी होना चाहिए.


Next Story