हरियाणा

Hariyana: करनाल में क्राइम ब्रांच के एएसआई की हत्या

Bharti Sahu 2
4 July 2024 2:17 AM GMT
Hariyana: करनाल में क्राइम ब्रांच के एएसआई की  हत्या
x
Hariyana हरियाणा: हरियाणा के करनाल में क्राइम ब्रांच के एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात का कारण अभी रहस्य है, जिसे खोजने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस मंगलवार रातभर आरोपियों की तलाश में जुटी रही। आसपास के इलाके के सीसीटीबी के फुटेज भी खंगाले, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के पास बस यही अपडेट है कि हमलावर पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे और एएसआई को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को उसी रात करनाल के मॉर्चरी हाउस में रखवा दिया था। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे किया जाएगा। मृतक का बेटा योगेश रात 2 बजे कनाडा से आएगा परिजनों की मानें तो उनके सिर में एक गोली लगी है, वह आरपार हुई है। दूसरी गोली कमर में लगी थी। गंभीर रूप से घायल को करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Next Story