हरियाणा

Haridwar: स्मैक तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
27 Nov 2025 8:45 AM IST
Haridwar: स्मैक तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार
x

हरिद्वार: दिल्ली में हुए बम धमाकों के बाद से हरिद्वार पुलिस सतर्क है। पुलिस ने जनपद में पुलिस स्लाइडिंग बैरियर लगाकर अलग-अलग स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते चैकिंग के दौरा पुलिस ने दो नशा तस्करों को स्मैक के साथ गिफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक श्यामपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान सजनपुर पीली तिराहा से आगे रसियाबड की तरफ स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 37.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपितां ने अपने नाम पते सुमित थपलियाल निवासी चन्द्रनगर रेसेकोर्स देहरादून व अनिल चड्ढा निवासी मोनाल एन्कलेब बंजारावाला देहरादून बताए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Next Story