हरियाणा
Haridwar: पार्टी ने सनेश्वर सिंह को जिम्मेदारी से मुक्त किया
Admindelhi1
27 Oct 2025 11:34 AM IST

x
हरिद्वार: पहाड़ एवं क्षत्रिय समाज के लोगों के बारे में गलत टिप्पणी करने वाले सनेश्वर सिंह को भाजपा ने सभी पदों से मुक्त कर दिया है।
सनेश्वर सिंह भाजपा में ढंडेरा मंडल के उपाध्यक्ष थे। कुछ दिनों पहले उनकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वह पहाड़ के लोगों एवं क्षत्रिय समाज के बारे में टिप्पणी करते सुनाई दिए थे। मामले को लेकर गुस्साए पहाड़ मूल के लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला भी फूंका था। इसके साथ ही मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। वहीं अब मामले में भाजपा की ओर से कार्रवाई की गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह की ओर से विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गई कि जिला प्रभारी आदित्य चौहान से विचार विमर्श के बाद ढंडेरा मंडल के उपाध्यक्ष सनेश्वर सिंह को सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है।
Tagsहरिद्वारपार्टीसनेश्वर सिंहजिम्मेदारीमुक्तHaridwarPartySaneshwar SinghResponsibilityFreeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





